अब वीडियो कॉलिंग का मजा होगा दोगुना, Google Meet में आया ये शानदार फीचर
अब वीडियो कॉलिंग होगी और मजेदार गूगल मीट में आया नया फीचर मोबाइल यूजर्स भी कर सकेंगे इस्तेमाल नई दिल्ली: Work From home के इस दौर में वेबिनार और ऑनलाइन मीटिंग (Online Meeting) अब आम हो गई हैं. ऐसे में वीडियो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड हमेशा से ही अहम रहा है. अब खबर आ रही है कि Google Meet ने यूजर्स के लिए बैकग्राउंड चेंज करने का ऑप्शन एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए भी शुरू कर दिया है. सबसे खास बात ये है कि यूजर्स अपने बैकग्राउंड के लिए खुद ही किसी फोटो को चुन सकते हैं. यूजर्स को किसी प्री फिक्स्ड बैकग्राउंड पर निर्भर नहीं रहना होगा. Google ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि अब गूगल मीट का विस्तार कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि बैकग्राउंड बदलने का विकल्प डिफ़ॉल्ट रूप से बंद है और Google Meet के यूजर्स को इसे मैन्युअल रूप से चालू करना होगा. गूगले मीट वीडियो में बैकराउंड बदलने से पहले यूजर्स को पहले मीटिंग सलेक्ट करनी होगी और बाद चेंज बैंकराउंड चुनना होगा. यह स्क्रीन के दाईं तरफ सबसे नीचे से सलेक्ट होगा.